कोटद्वार। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 128वीं जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चाचा नेहरू को याद किया।
मंगलवार को क्षेत्र के सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल, आरसीडी पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, हैप्पी होम स्कूल, आरपी पब्लिक स्कूल, हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी, एमकेवीएन स्कूल, मदरलैंड एकेडमी, डेफोडिल पब्लिक स्कूल, श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूूल, महर्षि विद्या मंदिर, सरस्वती विद्यामंदिर, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय के बीएड विभाग, राजकीय बालिका जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र, शांति वल्लभ इंटर कालेज, ज्वाइन हिल व्यू, राजकीय इंटर कालेज सुखरौ, क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी, राजकीय बालिका इंटर कालेज दुगड्डा, जीआईसी सेंधीखाल में पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने देश के सभी प्रांतों की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।
-फोटो