फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम गौला मल्ला में गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। दुगड्डा ब्लाक के जंगल इन दिनों आग से धधक रहे हैं। जंगलों में लगी आग से जंगल से सटे गांवों में भी खतरा मंडरा रहा है। बुधवार को गौला मल्ला में जंगल की आग गांव तक पहुंच गई, जिससे एक गोशाला जलकर राख हो गई। पशुपालक श्रीचंद्र बहुखंडी ने गौशाला में बंधे मवेशियों को बाहर निकालना शुरू किया। मवेशियों को बचाने के प्रयास में उनका हाथ बुरी तरह झुलस गया। कनिष्ठ प्रमुख आशीष काला ने बताया कि आग से पठूड़ अकरा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कांडाखाल क्षेत्र के जंगल भी दावानल से धधक रहे हैं, मंगलवार शाम से पुरानकोट क्षेत्र के सिविल जंगल में आग लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने से क्षेत्र में उमस भरी गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें