कोटद्वार। उत्तराखंड की संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए चैत्र संक्रांति से शुरू होने वाले वसंत के त्योहार फूलदेई के अंतिम दिन लालपानी क्षेत्र के 60 बच्चों ने देहरी पर फूल चढ़ाए। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
रविवार को सुबह समाजसेवी निधि अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के 02 से 10 साल तक के 60 बच्चों ने लालपानी सैनिक कालोनी के सभी घरों में फूलदेई गीतों के साथ जाकर घर की देहली में फूल डाले। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाई और पुरस्कार दिए। बच्चों ने लोगों को गढ़वाल की पौराणिक संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए आगे आने की अपील की। बच्चे कालोनी के सभी घरों में फूल डालते हुए लालपानी के मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए। शिक्षक संतोष नेगी ने बच्चों को मिष्ठान के साथ फूलदेई पर्व का स्मृति चिह्न भेंट किए। उन्होंने बच्चों से आपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष चैत्र संक्रांति से फूलदेई पर्व मनाने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षक नीरज अग्रवाल, सूरज कुकरेती, रामचंद्र शर्मा, मंदिर समिति के सदस्य सुनील बहुगुणा, नीरज अग्रवाल, सुधा बहुगुणा, शबनम अंसारी, नूरजहां अंसारी, यशना अंसारी, अलीशा अंसारी, अलिया अंसारी, तन्वी नेगी, निविश पोखरियाल, निहारिका जुयाल, सांची नेगी, सनेहा डोबरियाल, अदिति अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल आदि मौजूद थे।
.