फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मैं जागरूक मतदाता हूं, भारत भाग्य विधाता हूं..

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत कोटद्वार के डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘जागरूक मतदाता’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 75 छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दिन जागरूक मतदाता बनकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित विद्यालय परिसर में जागरूक मतदाता विषय पर स्लोगन लिखी हुई पेंटिंग बनाई। छात्र-छात्राओं ने अब मैं जागरूक मतदाता हूं, भारत भाग्य विधाता हूं.., आन बान अर शान से, सरकार बने मतदान से.., उम्र अट्ठारह पूरी है, मत देना बहुत जरूरी है.., ईवीएम से देंगे वोट, कहते हैं डंके की चोट.., आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं.., सबसे बढ़कर दाता हैं, भारत के मतदाता हैं.., स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान, सबको शिक्षा और मतदान.., जैसे अनेक स्लोगन लिखी हुई एक से बढ़कर पेंटिंग बनाईं। प्रतियोगिता की निर्णायक शिक्षिका चंद्रकला द्विवेदी और सारिका रावत द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर कक्षा 10वीं की छात्रा अभिलाषा बिष्ट ने प्रथम, कक्षा नौवीं के छात्र अक्षित अग्रवाल और कक्षा आठवीं की छात्रा प्रज्ञा ध्यानी ने संयुक्त रूप से द्वितीय, जबकि कक्षा 10वीं के छात्र क्षितिज बलोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने विजेताओं को अपराजिता के प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डालने का सभी 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों का अधिकार है। सभी को देश का भावी प्रधानमंत्री बनाने को अपना विकास करने वाला सांसद चुनने के लिए 11 अप्रैल को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने परिजनों और पड़ोसियों को 11 अप्रैल के दिन आवश्यक रूप से मतदान केंद्र पहुंचने के लिए जागरूक करने और वृद्ध और असहायों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने की अपील की। चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन डा. निहारिका अग्रवाल और डा. विपिन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें