कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने सुगम संगीत, लोक गीत, लोक नृत्य, कव्वाली व एकल नृत्य से प्रतियोगिता में समा बांधा। वहीं एकांकी नाटकों ने समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया। कला संकाय ने बेहतरीन प्रस्तुतियों की बदौलत चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा जमाया।
शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसके भट्ट ने किया। इस मौके पर कला, वाणिज्य, विज्ञान और शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एकांकी नाटक की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। एकल गायन में कला संकाय के अरुण मोहन थपलियाल, विज्ञान संकाय के दीपक कुमार और वाणिज्य संकाय के परमजीत कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक गीत में कला संकाय ने प्रथम, शिक्षा संकाय द्वितीय और वाणिज्य संकाय ने तृतीय स्थान पाया। एकल नृत्य छात्रा वर्ग में विज्ञान संकाय की सुरुचि भट्ट, वाणिज्य संकाय की रश्मि रावत, कला संकाय की मीनाक्षी, छात्र वर्ग में कला संकाय के मयंक कुमार, वाणिज्य संकाय के अरबाज, विज्ञान संकाय के शिवम गुसाईं क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय,, कला संकाय, विज्ञान संकाय, एकांकी नाटक में कला संकाय, वाणिज्य संकाय और विज्ञान संकाय, कव्वाली प्रतियोगिता में कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। ओवर ऑल चैंपियन में कला संकाय प्रथम, वाणिज्य संकाय द्वितीय और विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायकों में मनवर सिंह रावत, रेनू गौड़ और बिमलेश बछवाण शामिल रहे। इस मौके पर डा. प्रीति कुमारी, डा. स्मिता बड़ोला, डा. प्रीति रानी, डा. निरंजना शर्मा समेत सभी प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. सीमा चौधरी ने किया।
-फोटो