फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट न रिफ्लेक्टर, सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रालियां

विज्ञापन
khanan - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनपुर/कोटद्वार। पुलिस और परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते कोटद्वार भाबर की सड़कों पर बिना लाइट और रिफ्लेक्टर की ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ रहीं हैं। आए दिन हादसों के बाद भी पुलिस और प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। हर रोज भाबर की सड़कों पर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोकमणिपुर के पार्षद जगदीश सिंह मेहरा, महिला मंगल दल की अध्यक्ष गीता सिंह, चंपा देवी, दिनेश सती, गोविंद सती, आलम सिंह, पदम सिंह, सुमन देवी, पूजा देवी का कहना है ने बताया कि गत एक मार्च को बीईएल रोड पर सुखरौ पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की जान चली गई। बाइक जिस ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे से टकराई थी, उसमें रिफ्लेक्टर तो दूर नंबर तक अंकित नहीं था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर और रेडियम की पट्टी होती तो हादसा न होता। हल्दूूूखाता, कलालघाटी, लछमपुर, मवाकोट, कोठला, गोरखपुर, नंदपुर, पदमपुर मोटाढांक से लेकर देवरामपुर तक रात को दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रालियों में भी यही आलम है। इन लोगों ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे लाइट और रिफ्लेक्टर न लगे होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर फोकस किया जाएगा।
-आरएस कटारिया, एआरटीओ कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें