फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बीबी की शादी में अड़चन डालने पहुंचा तलाक शुदा शौहर, काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में एक युवती की शादी में अड़चन पहुंचाने के उद्देश्य से पहुंचे तलाकशुदा शौहर ने हंगामा काटा और तलाक न होने की बात कर शादी न करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर परिजनों से बात की। युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का तलाक हुए आठ साल हो चुके हैं। उसका पूर्व पति वह शादी में अड़चन पहुंचाने के मकसद से आया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर हंगामा करने वाले व्यक्ति को भगा दिया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को लकड़ीपड़ाव निवासी एक युवती की शादी हो रही थी। बारात यूपी के शाहजहांपुर से आई थी। इस बीच शादी में युवती का पूर्व शौहर यूपी का मुजफ्फरनगर निवासी शमशाद पुत्र सलीम शादी में पहुंचा और हंगामा करने लगा। दुल्हन बनी युवती के परिवार वालों और सलीम के बीच जमकर तकरार होती रही। दोनों पक्ष बाजार चौकी पहुंचे। सलीम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 जून, 2010 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। दो साल तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन उसके बाद उसकी बीबी की ससुराल वालों से नहीं बनी और वह मायके आ गई। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले दोनों के बीच दोनों बिरादरियों के बीच तलाक हो चुका है। अब युवती अपनी मर्जी से शादी कर रही है। पुलिस ने सलीम के घर बात कर मामले की जांच की तो तलाक होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें