कोटद्वार। जीआईसी कोटद्वार की एनएसएस सेवा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विद्यालय प्रांगण में शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत और पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वयंसेवियों से विशेष शिविर में प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी जयकृत सिंह नेगी ने विशेष शिविर में किए गए कार्यों की रिर्पोट प्रस्तुत की। स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर मतदाता दिवस, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, योग, शिक्षा और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।