फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में अविनाश और सृष्टि ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत दुगड्डा ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। सोमवार को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अविनाश सिंह ने प्रथम, अजय बिष्ट ने द्वितीय और कुणाल चौहान तृतीय रहा। बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सृष्टि बिष्ट ने पहला, तनुजा ने दूसरा और मीनाक्षी बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में पलबहादुर, प्रशांत कुमार , सुमित , 800 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में सृष्टि बिष्ट, तनुजा, सिमरन, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निशांत रावत, लक्ष्मण, शेखर, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मुस्कान रावत, तनु व कविता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट, विनोद पंत, संजीव चंद्र, सिद्धार्थ कोटनाला, संजय शर्मा, वीरेंद्र भंडारी, कुमकुम चौहान, वीना गौड़, पंकज शर्मा, मुकेश सुंद्रियाल, दीपक नेगी, विनोद बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, मान सिंह थापा, सतपाल असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें