कोटद्वार। कोटद्वार के एक होटल में मुंबई की एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला की ओर से आनलाइन एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के बाद स्थानीय कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं।
एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि लिंग परिवर्तन कर महिला बनी मुंबई निवासी एक महिला ने गत 28 सितंबर को आनलाइन एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उसने कोटद्वार निवासी परीक्षित जोशी पर उसके साथ कोटद्वार के तेलीपाड़ा फार्म और देवीरोड स्थित एक होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाया। शनिवार को कोटद्वार पहुंचने पर पुलिस ने बेस अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया और स्थानीय न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। मामले की जांच खुद एसएसआई राकेंद्र कठैत कर रहे हैं।