फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूण-पास्ता मार्ग पर भालू के किया वृद्ध पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। जयहरीखाल ब्लाक के मल्ला बदलपुर क्षेत्र के बंदूण निवासी एक वृद्ध भालू के हमले में घायल हो गया। नायब तहसीलदार जेपी कोटनाला ने बताया कि ग्राम बंदूण निवासी भागरदास बृहस्पतिवार शाम गांव से पैदल मार्ग से अपनी रिश्तेदारी में निकटवती गांव पास्ता जा रहा था। रास्ते में जंगल में दुबके भालू ने भागरदास पर हमलाकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल भागरदास ने बताया कि हमलावर मादा भालू था, जो उसे अधमरा समझकर बच्चों के साथ जंगल में चला गया। वह किसी तरह हिम्मत जुटाकर लहूलुहान हालत में ही घर पहुंचा। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह उसे संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में भर्ती कराया। भालू के हमले में उसकी एक आंख और पेट बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें