फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोह में मशीनों से हो रहे खनन के विरोध में धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी में जेसीबी और पोकलेन मशीनों द्वारा किए जा रहे खनन के विरोध में ग्रामीणों का सोमवार को भी काशीरामपुर तल्ला में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। लोगों ने रिवर ट्रेनिंग नीति-2016 को मानकों के विपरीत बताते हुए इसे बंद करने और खनन विरोधियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सुखरौ और खोह से कहीं अधिक चैनलाइजेशन की जरूरत ग्वालगढ़ और पनियाली गदेरों में है।
विज्ञापन

सोमवार को काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीण खोह नदी के किनारे धरना-स्थल पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि प्रशासन खनन माफिया के दबाव में कार्य कर रहा है। उसके इशारे पर खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब खनन माफिया ग्रामीणों को धमका रहा है। कहा कि रिवर ट्रेनिंग नीति और चैनलाइजेशन की जरूरत खोह और सुखरो से कहीं अधिक पनियाली और ग्वालगढ़ गदेरों में है, जिन्होंने गत वर्ष अगस्त में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि शासन-प्रशासन के खिलाफ काशीरामपुर तल्ला और सनेह पट्टी के ग्रामीण मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन करेंगे।
धरना-प्रदर्शन में कुलवंत रावत, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, शशिकांत, राजेश नौटियाल, पंकज कोटियाल, रुकमा देवी, अनुसूया देवी, राजेश नौटियाल, रीना चौहान, कुंवर सिंह रावत, पुष्पा असवाल, गुड्डी देवी, सीमा देवी व विमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें