फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ संकार और व्यवहार भी सिखाती है विद्याभारती: अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विद्या भारती से जुड़े सरस्वती विद्या मंदिर के राज्यभर के आचार्यों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को कोटद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर में शुरू हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्या मंदिर के आचार्य शिक्षा के साथ ही बच्चों को संस्कार और व्यवहार भी सिखाते हैं, जो समाज में परिलक्षित भी होता है। यही वजह है कि अभिभावक अपने बच्चों को विद्या भारती के विद्या मंदिरों में पढ़ाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड के जानकीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री के साथ ही कई वक्ताओं ने व्याख्यान दिए। प्रशिक्षण में प्रदेशभर के 215 आचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक विजयपाल सिंह, संभाग निरीक्षक गढ़वाल नत्थीलाल बंग्वाल, संभाग निरीक्षक कुमाऊं जगदीश चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी, हरिराज सिंह चौहान, सोमप्रकाश बलोदी समेत कई शिक्षाविदों ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और इसके महत्व पर चर्चा की। बताया कि सात दिन के इस प्रशिक्षण वर्ग में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही उनमें नैतिक गुणों के विकास के साथ ही अनुशासन पर फोकस किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि छात्र-छात्राएं और शिक्षक अनुशासित होकर कार्य करेंगे तो इसका प्रभाव समाज पर भी पड़ना स्वाभाविक है।
उद्घाटन शिविर में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, प्रबंधक राजेंद्र जखमोला, जिला संघ चालक विष्णु कुमार अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें