फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन विधायक दलीप महंत ने किया स्कूली बच्चों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड रिखणीखाल क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्ड़ी में आयोजित कार्यक्रम में संकुल धामधार के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को खेल में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक दलीप महंत ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्ड़ी की चाहरदीवारी और मंच विस्तारीकरण के लिए तीन लाख रुपये देने और विद्यालय से सटे खेल मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अनुज देवरानी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा सेमवाल, प्राथमिक विद्यालय कांडा के सहायक अध्यापक दिनेश बिष्ट को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात सेमवाल, संजय केडियाल, रमेश चंद्र बलूनी, विनोद जखमोला, राम रतन नेगी, कुश कुमार नेगी, मनवर सिंह गुसाईं, महेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सुनील चंद खंतवाल, पूरण सिंह रावत, आनंद सिंह नेगी, मंजुला बिष्ट व सीमा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें