फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटाढ़ाक स्पोर्टिंग ने छह गोल से जीता फुटबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खेल विभाग की ओर से कोटद्वार में 14 वर्ष के बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न टीमों ने दमखम दिखाया। इसमें मोटाढांक स्पोर्ट्स ने स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार को 6-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ धीरेंद्र सिंह कंडारी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आल स्टार एसजीआरआर और स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार (ए) के बीच खेला गया। इसमें आल स्टार एसजीआरआर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला में मोटाढांक (बी) और ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर हुई। इसके कारण एक भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी और मैच बराबरी पर रहा। इसके बाद हुए पेनाल्टी शूटआउट में ब्लूमिंग वेल स्कूल ने 2-1 से मैच जीता। तीसरे मुकाबले में महर्षि विद्या मंदिर ने एसवीएन जानकी नगर को 1-0 से मात देकर मैच अपने नाम किया। चौथा मुकाबला मोटाढांक स्पोर्टिंग और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया, जिसमें मोटाढांक स्पोर्टिंग ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को एक तरफ मैच में 6-0 से हराकर बड़ी जीत हासिल की।
इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, धीरेंद्र रावत, सुनील रावत, शिवम सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, विनोद रावत, मनोज नेगी व मान सिंह थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें