फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने लिया गढ़वाली के सपनों को साकार करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में स्थापित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया और क्षेत्र के विकास के लिए गढ़वाली के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल और नगर अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील प्रांगण में एकत्र हुए। सभी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भारत का सच्चा सिपाही तथा बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। कहा कि गढ़वाली ने फौज में रहते हुए तत्कालीन अंग्रेज शासन की हुकूमत को नकारते हुए निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इंकार कर दिया था। सरकार के हुक्म को न मानने पर अंग्रेज सरकार ने उन्हें जेल में कैद कर दिया था।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, डा. गोविंद सिंह बिष्ट, सुनीता बिष्ट, रूपन नेगी, कृष्णा बहुगुणा, रवींद्र जजेड़ी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश मित्तल, केएस चौहान, चंद्रमोहन रावत, बृजपाल सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, बीडी नवानी व प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें