फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्रूटों ने ली देश की मर्यादा और संप्रभुता की रक्षा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लैंसडौन। कोर्स 72 के 230 रिक्रूट शनिवार को सेना के अंग बन गए। पासिंग आउट परेड में इन रिक्रूटों ने दाहिने कंधे पर बहादुरी के प्रतीक लाल रंग का रॉयल फीता धारणकर राइफलमैन का दर्जा हासिल किया। पुनरीक्षण अधिकारी ले. जनरल पीवीएसएम, एवीएसएम वाईजी खंडारे ने उन्हें राष्ट्रीयता, पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शनिवार को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के परेड ग्राउंड में ले. जनरल वीजी खंडारे ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। परेड की सलामी लेने वालों में वीपन ट्रेनिंग कंमाडंर ले. कर्नल विक्रमजीत सिंह विर्क भी थे। इस मौके पर ले. जनरल वाईजी खंडारे ने नवनियुक्त सैनिकों का आह्वान किया कि वे रेजीमेंट का नाम रोशन करने के लिए ईमानदारी और अनुशासित रहकर कार्य करें। कहा कि गढ़वाल राइफल्स का गौरवमयी इतिहास रहा है। प्रत्येक नवनियुक्त सैनिक को यह याद रखना होगा कि उनके पूर्वज सैनिकों ने देश और रेजीमेंट का नाम विश्वपटल पर दर्ज कराने के लिए बड़े कार्य किए हैं।
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड का नेतृत्व प्रवीण सिंह कर रहे थे। परेड की चार टुकड़ियों की अगुवाई रिक्रूट मनीष सिंह, सौरभ सिंह, राहुल सिंह और शुभम सिंह कर रहे थे। इस मौके पर रिक्रूटों ने राष्ट्रीय ध्वज टोली के समक्ष तिरंगे का सम्मान करने का संकल्प लिया। रेजीमेंटल पुरोहित शंशाक शेखर डिमरी ने प्रत्येक रिक्रूट को कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन की शपथ दिलाई। ले. जनरल खंडारे तथा नवनियुक्त सैनिकों ने वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन


ओवरऑल प्रदर्शन के लिए कुलदीप सिंह को स्वर्ण पदक
लैंसडौन। पुनरीक्षण अधिकारी ले. जनरल वाईजी खंडारे ने 34 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्रियाकलापों में अग्रणी रहे रिक्रूटों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। ओवरऑल प्रदर्शन के लिए कुलदीप सिंह को स्वर्ण, सतेंद्र सिंह को रजत, शैलेंद्र सिंह को कांस्य पदक दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए सतेंद्र सिंह, ड्रिल के लिए प्रवीण सिंह और शारीरिक प्रदर्शन के लिए सचदेव सिंह को पदक प्रदान किया गया। हवलदार धर्मेंद्र सिंह को बेस्ट एनसीओ तथा सूबेदार मनवीर सिंह नेगी को बेस्ट प्लाटून कमांडर का प्रशस्तिपत्र दिया गया। चैंपियनशिप बैनर के लिए 13 प्लाटून की सी कंपनी को चुना गया। सूबेदार सोहन सिंह रावत को चैंपियनशिप बैनर प्रदान किया गया।
- फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें