फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीआरआर बैजरों के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल बैजरो के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

बुुधवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव का पूर्व ब्लाक प्रमुख मेहरबान सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय ब्लाक का एकमात्र सीबीएसई पाठ्यक्रम का विद्यालय है। इस विद्यालय से बच्चों का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन प्रशंसा का पात्र हैै।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद बच्चों ने गढ़वाली गीत ता छुमा ता छुमा.., ए छैला बिलोरा त्वेथैई टिहरी घुमोलु..., राधा तेरी चुनरी... आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नन्हे मुन्हे बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश बिष्ट, दरिया बैजरों के प्रधान अरविंद सिंह, प्रधान अनीता देवी, दीनदयाल बिष्ट, गब्बर सिंह रावत, विजय सिंह रावत, दीनदयाल बिष्ट व सुंदरी देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उषा बौड़ाई ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें