फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपुली पोस्टआफिस में 12 दिन से काम ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। सतपुली पोस्ट ऑफिस में राउटर (इंटरनेट और नेटवर्किंग मॉडम) फुंकने के कारण पिछले 12 दिन से कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। कामकाज न होने से पोस्ट ऑफिस पहुंचने वाले ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में डाक विभाग के प्रति आक्रोश है। पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। 24 घंटे के भीतर सेवाएं बहाल न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सतपुली पोस्ट ऑफिस में दो सप्ताह से कार्य ठप पड़े होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तीन दिन पहले अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान डाक अधीक्षक पौड़ी को पोस्ट ऑफिस की सेवाएं तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंत्री के निर्देश के चार दिन बाद भी पोस्ट ऑफिस की सेवाएं बहाल नहीं की जा सकी हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मोहन खंतवाल, देवेंद्र गौड़, चंद्र प्रकाश वेदी, जयदीप नेगी, विजेंद्र सिंह आदि ने पोस्ट ऑफिस की सेवाएं बहाल न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि कभी सर्वर ठप होने तो कभी नेट बाधित होने के कारण कंप्यूटर सिस्टम और ऑनलाइन कामकाज ठप पड़ जाता है। इसका खामियाजा दूरदराज से आए उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सतपुली गढ़वाल जिले की हृदयस्थली है। आसपास के विकासखंड कल्जीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा, जयहरीखाल, चौबट्टाखाल, द्वारीखाल के लोग अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए सतपुली बाजार और यहां के सरकारी प्रतिष्ठानों पर निर्भर हैं। इन क्षेत्रों के ज्यादातर पोस्ट ऑफिस के काम भी सतपुली में ही पड़ते हैं। पोस्टआफिस में कभी इंटरनेट तो कभी सर्वर डाउन होने से काम बाधित होता है, जिससे ग्रामीणों को बैरंग ही वापस लौटना पड़ता है। पोस्टमास्टर सतपुली रमेश चंद्र का कहना है कि डाक अधीक्षक पौड़ी समेत सभी उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें