फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लुढ़का लैंसडौन का पारा, चार डिग्री तापमान में छूट रही कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। सोमवार देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से लैंसडौन में पारा लुढ़ककर चार डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह छह बजे तक रही। इससे जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं फसल के लिए बारिश अच्छी बताई जा रही है। धुमाकोट में भी बारिश हुई। सहायक कृषि अधिकारी विनोद पटवाल का कहना है कि बारिश होने से रवि की फसल व शाग-सब्जी आदि को संजीवनी मिली है। लैंसडौन में बारिश के चलते तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया है। यमकेश्वर में मंगलवार सुबह नौ बजे ओले गिरने से ठंड बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें