फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने और इसके लिए नए सिरे से भूमि चयन प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है। इसको लेकर परिषद की ओर से तहसील में धरना-प्रदर्शन किया गया।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, सचिव महानंद ध्यानी व कोषाध्यक्ष बलवान सिंह रावत समेत कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। परिषद की ओर से एक मांग पत्र मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजा गया। कहा कि कोटद्वार में लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की जा रही है। कई बार के आश्वासन के बाद भी इस पर ठोस प्रयास नहीं हुए। कहा कि राजनीतिक दल पूर्व सैनिक और अद्धैसैनिकों का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के लिए कर रहे हैं। पूर्व में प्रशासन की ओर से फ्लशडोर फैक्ट्री की जमीन पर केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा गया, जिसे अपर्याप्त बताते हुए अब काशीरामपुर तल्ला में जमीन तलाशने की बात की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में रतन सिंह नेगी, प्रदीप बलूनी, सुल्तान सिंह रावत, सीपी डोबरियाल, आनंद बल्लभ घिल्डियाल, दर्शन सिंह रावत, पीएल खंतवाल, राजीव द्विवेदी, मदन मोहन घिल्डियाल, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, हरीश घिल्डियाल और दिवाकर लखेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें