फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सुविधाओं के लिए बेस अस्पताल को मिले 5 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए कोटद्वार बेस अस्पताल में आक्सीजन, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर व अन्य सुविधाएं बढ़ाने की कवायद होने लगी है। जिले के कोविड प्रभारी मंत्री व वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को कोटद्वार के बेस अस्पताल के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं। पर्यावरण बोर्ड से स्वीकृत इस धनराशि का चेक बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बीसी काला को सौंपा गया।
विज्ञापन

कोटद्वार तहसील में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि कोरोना संकट काल को देखते हुए बेस अस्पताल में हायर मेडिकल इंस्टीट्यूट की तरह सभी आधुनिक सुविधाएं जुटाई जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बेस अस्पताल को 5 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। बेस अस्पताल में 500 एलपीएम ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता वाले प्लांट के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इससे बेस अस्पताल के सभी 300 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। बेस अस्पताल में वर्तमान में करीब 110 ऑक्सीजन सिलिंडर, 150 कंसंट्रेटर, 14 आईसीयू बेड और 15 वेंटिलेटर हैं। ऑक्सीजन प्लांट के लिए 250 केवी क्षमता का जेनरेटर भी शुरू हो जाएगा। एक एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग पौड़ी से, एक आईसीयू एंबुलेंस 108 से बेस अस्पताल को दिलाई गई है। इसके अलावा दो आधुनिक एंबुलेंस बेस अस्पताल को खरीदने के आदेश दिए गए हैं। कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य मदों से और धनराशि बेस अस्पताल को उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, सीओ अनिल जोशी, तहसीलदार विकास अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, भुवनेश खरक्वाल, राजगौरव नौटियाल, अमित भारद्वाज, सुधीर बहुगुणा, वन मंत्री के पीआरओ सीपी नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें