फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से उफनाए गदेरे, कई मार्गों पर आया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से मई के महीने में ही नदी नाले उफान पर आ गए। सड़कों पर मलबा आने के कारण कई मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के जड़ाऊंखांद, मजेड़ाबैंड मोटर मार्ग, शंकरपुर नैनीडांडा मार्ग और सतपुली, उखलेत-चौमासू मोटर मार्ग पर मलबा आने और सड़क कटाव के कारण यातायात ठप है।
विज्ञापन

बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर जल भराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के चलते क्षेत्र के पनियाली, सुखरौ, मालन, खोह, कोल्हू नदियां उफान पर रहीं। सतपुली में भारी बारिश के कारण सतपुली-देवप्रयाग मार्ग पर हंस अस्पताल के समीप मलबा आ गया, जिसे प्रशासन ने जेसीबी से हटाया। लोनिवि पाबौ की सतपुली-उखलेत-चौमांसू सड़क हाईडिल कालोनी के समीप भारी मात्रा में मलबा आने के कारण बंद है। बारिश के कारण ग्रामीण सुबह 7 से 10 बजे के बीच भी बाजारों में सब्जी इत्यादि खरीदने नहीं निकले।
धुमाकोट क्षेत्र में भारी बारिश के चलते काशीपुर बुआखाल हाईवे पर कई स्थानों पर मलबा गिरने से वाहनों के संचालन में परेशानी हो रही है। जड़ाऊखांद मजेड़ाबैंड मोटरमार्ग पर मलबा आने और सड़क कटान होने से यातायात बाधित हो गया है। शंकरपुर नैनीडांडा मार्ग भी सतखोलू के निकट भारी मलबा आने से बंद हो गया है। जमणधार के प्रगतिशील कृषक उम्मेद सिंह नेगी ने बताया कि आंधी के साथ ओलावृष्टि से आम, संतरा, नींबू की बागवानी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

नदी किनारे न जाने की अपील
लगातार बारिश से मधुगंगा, पूर्वी नयार और पश्चिमी नयार नदियों में भी जलस्तर बढ़ा रहा। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सतपुली और चौबट्टाखाल तहसीलों में बारिश से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें