फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 शिक्षक- कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक शिक्षक संघ जीआईसी कोटद्वार की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षक-कर्मचारी सम्मान समारोह में 43 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जीआईसी कोटद्वार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत और पीटीए अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक का काम सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिस्थितियों से छात्रों को परिचित कराना भी होता है। इस मौके पर शिक्षक कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और सैनिटाइजर प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रदीप कुमार अग्रवाल, केएस चौहान, डीसीडीएफ की डायरेक्टर मंजू अग्रवाल, रईस अहमद सलमानी, सादर सिंह रावत, चंद्रमोहन असवाल, पूरण चंद्र धूलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें