फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नगर मंडल ने किया कार सेवकों को सम्मानित

विज्ञापन
कोटद्वार के व्यापार मंडल सभागार में कार सेवक धर्मवीर गुसाईं को सम्मानित करते गो सेवा आयोग के उपा? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाजपा नगर मंडल कोटद्वार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार सेवकों ने राज्म जन्मभूमि आंदोलन के संस्मरण सुनाए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल ने किया। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि आंदोलन सफल हुआ और अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। कार्यक्रम में पंडित अण्थवाल और नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल ने कार सेवकों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कार सेवकों में राम किशन माहेश्वरी, सेवानिवृत्त कैप्टन गोविंद सिंह रावत, सुधीर खंतवाल, अनिल शास्त्री, रामचंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, कांता प्रसाद, कमलेश खंतवाल, धर्मवीर गुसाईं, मुन्नालाल मिश्रा, जयानंद देवरानी, अर्चना शर्मा, राकेश मित्तल, सुरेंद्र गोयल आदि शामिल रहे। इस मौके पर भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह, मंजू जखमोला, रानी नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला, नगर महामंत्री सुरेंद्र बिजल्वान, मानेश्वरी बिष्ट, पंकज भाटिया, विनय शर्मा, कैलाश खुल्बे, रजनीश चौधरी, पूनम थपलियाल, अनीता रावत, संजय रावत, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें