कोटद्वार। सिम्मलचौड़ स्थित टीसीजी स्कूल के गोदाम में रविवार सुबह भड़की आग से गोदाम में रखा पुराना फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अग्निशमन विभाग के फायर सर्विस आफिसर बनवारी सिंह ने बताया कि सुबह 11:20 बजे उन्हें राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पास टीसीजी स्कूल के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने ही दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि पहले गोदाम के समीप पड़े सूखे पत्तों ने आग पकड़ी और देखते ही देखते आग गोदाम तक जा पहुंची। उन्होंने बताया कि आग से गोदाम में रखा पुराना फर्नीचर और अन्य अनुपयोगी सामान जलकर राखहो गया।