कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित छात्र संघ समारोह के आखिरी दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और अपनी कक्षाओं में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह का बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसएल भट्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से ही सही रास्ते बनते हैं। छात्र अपना दृष्टिकोण सही दिशा में रखें तो अवश्य ही उनका भविष्य उज्जवल होगा। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सभी कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कला संकाय को चल बैजयंती ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर बीएड विभाग की पत्रिका ‘उड़ान’ के द्वितीय अंक का विमोचन किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता विज्ञान संकाय की सुुरुचि भट्ट ने एकल नृत्य, लोक नृत्य प्रतियोगिता की विजेता विज्ञान संकाय ने नृत्य की सांस्कृतिक की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
समारोह में छात्र संघ प्रभारी डा. डीएम शर्मा, डा. हरीश प्रजापति, प्रो. अरुण कुमार मिश्रा, डा. बीएस रावत, डा. अनिल कुमार मान, डा. एके जायसवाल, डा. रश्मि बहुखंडी, डा. संदीप किमोठी, डा. दयाशंकर जोशी, डा. अखिलेश कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष देवाशीष रावत व सचिव विशाल वर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. सीमा चौधरी ने किया।
-फोटो