फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव, हिमानी, प्रियांशी और निवेश को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मोटाढांक में आयोजित एक कार्यक्रम में इस साल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए अगले शिक्षण सत्र की पढ़ाई की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल, प्रेमलाल खंतवाल, पूर्व प्रधानाचार्य मदन मोहन जोशी, विद्यालय प्रबंधक मोहनलाल ममगाईं, प्रधानाचार्य सोमप्रकाश बलोधी ने किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। परीक्षा परिणाम में विद्यालय के चार वर्गों में अभिनव रावत, हिमानी कुकरेती, प्रियांशी नेगी व निवेश भट्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान पूरे वर्ष में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजीव चंद्र, प्रमोद जोशी, अंजलि रावत, गणेश भट्ट, अशोक कुमार, अमित दत्त, चंद्रकांत, गीता बिष्ट, आराधना भट्ट व अभिलाषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें