फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुप्पी तोड़ें महिलाएं, अपराधों के खिलाफ बुलंद करें आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों का हनन न हो, इसके लिए महिलाओं को चुप्पी तोड़नी होगी। कहा कि महिलाएं अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी, तभी समाज में अपराधों पर रोक लग सकेगी।
बुधवार को सिताबपुर में आयोजित महिला मंगल दल और महिला समूह की अपराजिता अभियान गोष्ठी में 59 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में सेवानिवृत्त पुलिस अफसर और समाज सेवी गोविंद डंडरियाल ने महिलाओं को कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल और महिला अपराधों को अंजाम देने वाले अधिकतर उनके परिचित लोग ही होते है। ऐसे लोगों से महिलाओं और बच्चों को सतर्क रहना होगा। बच्चों को ऐसी घटनाएं छिपानी नहीं चाहिए, बल्कि अपने परिजनों को बताना चाहिए। कहा कि अभिभावकों को भी मामले की गंभीरता देेखकर पुलिस को सूचित करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को कोतवाली कोटद्वार और सीओ कार्यालय के नंबर नोट कराएं।
विज्ञापन

पार्षद गायत्री भट्ट ने कहा कि समाज में बढ़ते बाल अपराध और महिला अत्याचारों के लिए महिलाएं स्वयं जिम्मेदार है। महिलाओं की चुप्पी समाज में बढ़ रहे इन अपराधों को जन्म दे रही है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन और इससे पूर्व के आंदोलन की प्रणेताएं महिलाएं रहीं हैं। ऐसे में महिलाओं को ही समाज में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ कदम उठाना होगा। पूर्व बीडीसी सदस्य मंजू जखमोला ने कहा कि अभिभावकों को अपने पाल्यों की गतिविधियों और लाइफस्टाइल पर नजर रखनी चाहिए। बच्चे किस संगत में है और क्या कर रहे हैं, इसके प्रति संवेदनशील रहना होगा। अभिभावकों की सतर्कता ही बाल अपराधों को रोकने में सहायक होंगी।
विज्ञापन


अपराध के खिलाफ मुखर होने का लिया संकल्प
कोटद्वार। सिताबपुर की महिला मंगल दल और महिला समूह ने अपराजिता कार्यक्रम में अपराधों के खिलाफ मुखर होने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि वह अपने संपर्क की महिलाओं को भी बाल अपराधों और महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान नीलम कंडवाल, ममता कुकरेती, संजू नेगी, सुमित्रा नेगी, कुसुम गौड़, सोनिया देवी, सरोजनी देवी, सुधा पुंडीर, देवेश्वरी देवी, रोशनी देवी, शशि रावत, दिव्या समेत 59 प्रतिभागी मौजूद रहे।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें