कोटद्वार। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग के तहत आबकारी सिपाही के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रही। आज हुई परीक्षा में 85 अभ्यर्थी सफल रहे।
मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल व उप क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की की देखरेख में आयोजित की गई। आबकारी सिपाही के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में नापतोल, बाल थ्रो 61 मीटर, लंबी कूद 15 फीट और दौड़ आयोजित की गई। जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में 370 अभ्यर्थियों में से 118 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में 85 अभ्यर्थी सफल रहे।
इस मौके पर धीरेंद्र कंडारी, डबल सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश सिंह कठैत, सचिन कश्यप, रोहित चौधरी, विनोद पंत, धीरेंद्र सिंह रावत, सुनील रावत, हेमा पंत, कीर्ति गुसाईं, सुरेश सिंह, मुकेश सुंद्रियाल, शिवम, संजय बिष्ट, मान सिंह थापा व संजीव चंद्र आदि मौजूद रहे।