कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौड़ी की छात्रा को जलाने की घटना के विरोध में कोटद्वार की सड़कों पर जुलूस निकाला और तहसील में प्रदर्शन कर राज्यपाल से इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को फांसी की सजा देने की मांग की।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय उद्यान स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए, यहां से वे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। इस मौके पर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। वक्ताओं ने छात्रा को जिंदा जलाने की घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि भाजपा के शासन काल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पहाड़ की शांत वादियों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे पूरे प्रदेश का सिर शर्म से झुक गया है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश की कानून व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए प्रदेश के मुखिया को निर्देश देने और इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नाराण सिंह, रंजना रावत, कुसुम असवाल, मीना बछवाण, सुनीता बिष्ट, कृष्णा बहुगुणा, सुधा असवाल, शकुंतला चौहान, हरेंद्र पुंडीर, भारत सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, सत्य नारायण सिंह नेगी, वीडी नवानी, केएस चौहान आदि मौजूद थे।
.
जारी-