फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन और नारों के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय बिथ्याणी से निकाली गई स्वच्छता रैली को प्रधानाचार्य डा. आफताब अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय बिथ्याणी से बीआरसी बिथ्याणी तक स्वच्छता रैैली निकाली। इस दौरान स्वयंसेवियों ने तख्तियों पर लिखे स्लोगनों और नारों के साथ लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की गई। इससे पूर्व महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता में गीतांजलि ने प्रथम, सुभाष सिंह ने द्वितीय और मुकेश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. उमेश त्यागी, राम सिंह सामंत, विनय कुमार पांडे, सुनील प्रसाद, नीरज नौटियाल, डा. अनिल सैनी, जयबीर सिंह नेगी, महेश सिंह, मनमोहन सिंह, मानेंद्र बिष्ट, शशिधर उनियाल व योगेश गिरी आदि मौजूद रहे।

-फोटो

छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली
दुगड्डा। नगर क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों ने नगरपालिका के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़े के तहत रैली निकाली।
बुधवार को जीजीआईसी दुगड्डा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और गीतांजली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगरक्षेत्र के धनीराम बाजार, कमला नेहरू मार्ग, मोतीबाजार और सुभाष बाजार वार्ड में स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता बनाने केे लिए जागरूक किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह रावत ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में जैविक-अजैविक कूडे़ेदान सार्वजानिक स्थलों पर लगाए गए हैं। उन्होंने नगरवासियों से कूड़ा कूडे़दान में ही डालने की अपील की। इस दौरान नगरवासियों को नि:शुल्क कूड़ेदान वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें