फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए करें पर्यावरण संरक्षण: डा. हरक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आनंद निकेतन सोसाइटी और वीरा फाउंडेशन की ओर से वन विभाग और प्रदूषण बोर्ड के सहयोग से ‘पॉलिथीन का प्रयोग-चुनौतियां और हम’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला का वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। सबसे पहले विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास, मंत्री आवास व सरकारी विभागों से प्लास्टिक और पॉलिथीन के सामानों को हटाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपनी आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर वन मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए बीईएल के महाप्रबंधक मनोज कुमार व गौरैया के संरक्षण के लिए शिक्षक दिनेश कुकरेती को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, वीरा फाउंडेशन के अनूप नौटियाल, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के डीएफओ एके त्रिपाठी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, विनिता भट्ट, राजेंद्र अण्थ्वाल, सुभाष कुमार व मुकेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें