फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रशासन ने मंगलवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क पर लगे सामान को जब्त किया गया। इस बीच पनियाली गदेरे में अवैध रूप से खनन में लगी एक जेसीबी को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम राकेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों ने कोटद्वार के स्टेशन रोड, गोखले मार्ग व उमानंद बड़थ्वाल मार्ग पर अतिक्रमण हटाया। अन्य मार्गों से सड़क पर लगे दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। गोखले मार्ग पर सड़क पर लगी सब्जी की फड़ और ठेलियों को नगर निगम के कर्मचारियों ने जब्त कर वाहन में डाला। इस बीच कई दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने और सामान उठाने को लेकर आपत्ति की, लेकिन अधिकारियों के तेवर के सामने उनकी एक नहीं चली। एसडीएम राकेेश तिवारी ने कहा कि सड़क पर सामान न लगाने की व्यापारियों को चेतावनी दी गई थी। उसके बावजूद व्यापारी सड़क पर सामान सजा रहे हैं। इसके कारण शहर की व्यवस्था खराब हो रही है।
दूसरी ओर पनियाली गदेरे में खनन पर लगी जीसीबी की शिकायत मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी चालक को खनन करने का इजाजत पत्र दिखाने को कहा, लेकिन वह नहीं दिखा पाया। इस पर एसडीएम ने पुलिस को जीसीबी को जब्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें