फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम को लेकर हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही है भाजपा: शिक्तिशैल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि राज्य सरकार और उसके राजनेता नगर निगम के चुनाव को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाकर हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापार मंडल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. कपरवाण ने भाजपा सरकार पर ग्रामीणों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा नगर निगम के चुनाव और ग्राम पंचायतों के अभिलेख नगर निगम में जमा करने पर रोक लगाई हुई है। बावजूद इसके भाजपा मंत्रियों के दबाव में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी गैरकानूनी रूप से अपने मकान बना रहे हैं और ग्रामीणों से वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और मंत्रियों की दिल्ली और हरियाणा में बैठे बिल्डरों के साथ सांठ-गांठ के चलते ग्रामीणों पर जबरन नगर निगम थोपा जा रहा हैं। कहा कि यूकेडी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को धमकाने और वसूली करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बना रही है, जिन्हें सबूत के साथ 16 फरवरी को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस अवसर पर यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, श्रवण सिंह रावत, सुनील सेमवाल, बालम सिंह नेगी, विनोद सुंद्रियाल, प्रेम सिंह नेगी व विनोद सुंद्रियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें