फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर लोगों ने निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी, एमकेवीएन और सर्वोदय मंडल की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर झंडाचौक से तहसील तक मौन जुलूस निकाला गया। तहसील में सभी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम..गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील परिसर में सर्वोदयी सेवक मान सिंह रावत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वोदयी सेविका शशि प्रभा रावत ने महात्मा गांधी को अहिंसा का पुजारी बताते हुए उनके आदर्शों को अंगीकृत करने को कहा ताकि पूरे राष्ट्र में शांति का वातावरण बना रहे। उन्होंने देश एवं प्रदेशों में शराब पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।
डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज के नारे के साथ गांव को मजबूत करने की बात कही थी, लेकिन वर्तमान में सरकारें अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए ग्राम पंचायतों के अस्तित्व को ही समाप्त करने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, पूरण सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल व विजय माहेश्वरी ने अपने विचार रखे। संचालन मयंक प्रकाश कोठारी ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें