फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली नाटिका रामी बौराणी ने बटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर/कोटद्वार। भाबर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिगड्डी में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने विभिन्न लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आयोजित गढ़वाली नाटिका ‘रामी बौराणी’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

लोकमणीपुर की ग्राम प्रधान पूनम मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बीना मित्तल ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राधा तेरी चुनरी.., सायोनारा-सायोनारा.., मेरी गाजणा.., चैत की चैत्वाली.., रंगीलो मारो ढोलना आदि गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की उमंग और सुयश पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि किशनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, धर्मेंद्र नेगी, दिनेश चंद्र बलोधी, भारत भूषण शाह, राजेंद्र पाल, महेश चंद्र सती व सुनील प्रभा मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें