फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिखणीखाल-बीरोंखाल मोटरमार्ग का नाम बदलने पर आपति जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। समाज सेवी लीलानंद लखेड़ा जनकल्याण समिति ने रिखणीखाल-बीरोंखाल मोटरमार्ग को शहीद संदीप रावत का नाम देने पर आपत्ति जताई है। कहा कि एक महान व्यक्ति के नाम को हटाकर दूसरे महान व्यक्ति के नाम पर सड़क को करना उचित नहीं है। इसके लिए समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में समिति के सचिव महानंद ध्यानी ने कहा कि रिखणीखाल-बीरोंखाल मोटरमार्ग का नाम समाजसेवी स्व. लीलानंद लखेड़ा उर्फ भगत जी के नाम करने का शासनादेश पूर्व की सरकार 24 जून 2009 और 16 मई 2013 को कर चुकी है। उन्होंने कहा कि समिति उन शहीदों व महापुरुषों का सम्मान करती है जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए बलिदान दे दिया। उनके नाम को अवश्य स्थान मिलना चाहिए, लेकिन एक महान व्यक्ति के नाम को हटाकर दूसरे महान व्यक्ति के नाम करना उस महान व्यक्ति की उपेक्षा करना है। समिति ने मुख्यमंत्री से समाजसेवी स्व. लीलानंद लखेड़ा द्वारा क्षेत्र के विकास में किए गए कार्यों को देखते हुए इस मोटर मार्ग का नाम न बदलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें