कोटद्वार। कोटद्वार में जल्द ही पूरे गढ़वाल मंडल का सहायक श्रमायुक्त, श्रम एवं कर्मकार बोर्ड का दफ्तर खोल दिया जाएगा। यह कार्यालय पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के श्रमिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। शनिवार को यह बात वन एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कोटद्वार में कही।
इस दौरान श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि 27 नवंबर के मुख्यमंत्री के कोटद्वार भ्रमण के दौरान सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का शिलान्यास किया जा चुका है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर मंत्री के ओएसडी विनोद रावत, पीआरओ नरेंद्र सेमवाल, बोर्ड की सदस्य शशिबाला केष्टवाल, सुशील डोबरियाल, शोभा बहुगुणा, सुरेंद्र गुसाईं, मीडिया प्रभारी सुधीर बहुगुणा, पूर्व सभासद हरीश खर्कवाल समेत कई भाजपाई मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के निर्देश भी दिए।