फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लावारिस कुत्तों ने 40 लोगों को काटकर किया घायल

Fri, 07 Nov 2025 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी लावारिस कुत्तों ने 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय बेस अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। नगर निगम लावारिस कुत्तों के आतंक से आमजन को निजात नहीं दिला पा रहा है। दो दिन में लावारिस कुत्ते 75 लोगों को काट चुके हैं।
लावारिस कुत्तों ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर तीन पुलिसकर्मियों और आठ स्कूली बच्चों समेत 35 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। इन घटनाओं को नगर निगम ने गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन लावारिस कुत्तों ने 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बेस अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने और चिकित्सक से उपचार कराने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
.
कुत्तों के हमले में घायल हुए लोग
लालपानी क्षेत्र में राकेश नेगी, यशोदा देवी, श्रीचंद, कार्तिक नेगी, आरव, शकील, कुंभीचौड़ क्षेत्र में सरफराज, अंकित, मानपुर क्षेत्र में अमित रावत, नींबूचौड़ क्षेत्र में अजय ध्यानी, नंदपुर क्षेत्र में मनमोहन सिंह, सनेह क्षेत्र में गणेशी देवी, पदमपुर क्षेत्र में वंश गौड़, बालासौड़ क्षेत्र में सवी देवी, कौड़िया क्षेत्र में रेनू समेत 40 लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटकर घायल किया।
.
बंदरों के हमले में घायल हुए लोग
लावारिस कुत्तों के अलावा अलग-अलग जगहों पर बंदरों ने भी हमला कर लोगों को घायल किया है। पदमपुर में अभय रावत और कौड़िया में उमा देवी बंदर के काटने से घायल हुए।
विज्ञापन

.
लावारिस कुत्तों के हमलों की शिकायत मिली है। फिलहाल कोई अभियान नहीं चलाया गया है, लेकिन जल्द ही इसकी रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। -पीएल शाह, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें