भाबर और पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों का करोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को क्षेत्र के 36 लागों समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों के 53 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि दुगड्डा ब्लाक के कोटद्वार में 36, द्वारीखाल ब्लाक में एक, एकेश्वर क्षेत्र में तीन, जयहरीखाल में सात और यमकेश्वर में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, एसआई भावना भट्ट ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे 235 लोगों के चालन किया गया।