साझासैंण स्थित दुगड्डा ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक के कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला ने उन्हें प्रशस्तिपत्र, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज, एडीओ पंचायत ज्योतिष चंदोला, एबीडीओ देवकी नंदन बडोला, लेखाकार जेपी कंडवाल, मुख्य सहायक उमेश कंडवाल, लक्ष्मी नेगी, हर्ष जोशी, धर्मेंद्र चौहान समेत 35 ब्लाक और मनरेगा कर्मी शामिल रहे। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख अजयपाल रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख अशोक रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामप्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सहायक उमेश कंडवाल ने किया। संवाद