फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राष्ट्रीय खो-खो में रेनबो एकेडमी के 32 विद्यार्थी शामिल

Sun, 25 Oct 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खो-खो खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रेनबो एकेडमी के 32 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के भैना स्थित बीएस इंटरनेशनल स्कूल में 24 और 25 अक्तूबर को प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। कोच रमनदीप सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। विद्यालय के प्रबंधक हरेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य मोहित नेगी ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन


फोटो
हैंडबाल टीम का चयन ट्रायल 27 को
कोटद्वार। राज्य स्तरीय सीनियर एवं जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए पौड़ी जिले की टीम का चयन ट्रायल 27 अक्तूबर को होगा। पौड़ी हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव यशदीप सिंह ने बताया कि ट्रायल खूनीबड़ स्थित रेनबो एकेडमी के हैंडबाल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जूनियर वर्ग में एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 के बीच जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को हरिद्वार में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें