फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3175 युवाओं ने लगाई दौड़, 638 हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के आठवें दिन पौड़ी जिले के तीन तहसील क्षेत्र के युवकों ने भर्ती में दमखम दिखाया। 3175 युवाओं में से 638 युवा तय समय में 1600 मीटर दौड़ पूरी करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

रविवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में पौड़ी जिले के लैंसडौन, सतपुली और श्रीनगर तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती आयोजित की गई। भर्ती के लिए उक्त तहसील क्षेत्र के 3500 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 325 युवाओं के अनुपस्थित रहने के कारण 3175 युवाओं ने भर्ती में प्रतिभाग किया, जिसमें से 638 पास हुए। रविवार सुबह पांच बजे सबसे पहले काशीरामपुर तल्ला के इंट्री प्वाइंट पर युवकों की थर्मल स्क्रीनिंग, उनकी कोरोना रिपोर्ट और प्रवेशपत्रों के बार कोड की जांच की। इसके बाद युवकों को 200 के समूह में बलबीर स्टेडियम में दौड़ाया गया। दौड़ में पास हुए युवकों की शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच, डिजिटल पंजीकरण, शारीरिक परीक्षण और मेडिकल जांच की गई।
विज्ञापन

आज इन तहसीलों के युवाओं की होगी भर्ती
28 दिसंबर (सोमवार) को पौड़ी जिले की थलीसैंण, धुमाकोट और चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें