फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार के बहुचर्चित वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार-GARHWAL

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बहुचर्चित वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी ने रविवार सुबह इस हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल रहे कोटद्वार के प्रापर्टी डीलर विनोद कुमार गर्ग उर्फ विनोद लाला, उसके साथी सर्वेश्वर उर्फ डब्बू और सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोटद्वार में वकील सुशील रघुवंशी की 13 सितंबर, 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए कोटद्वार बार एसोसिएशन और विभिन्न संगठन लगातार आंदोलित थे। एसएसपी पौड़ी दिलीप सिंह कुंवर ने रविवार को यहां कोतवाली में मीडिया को हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गहन छानबीन में यह बात सामने आई कि वकील सुशील रघुवंशी की हत्या के तार कोटद्वार भाबर में एससी/एसटी की जमीनों की खरीद-फरोख्त में लगी आपत्तियों से उत्पन्न रंजिश से जुड़े हैं। तीनों आरोपियों ने वकील की हत्या की साजिश पौड़ी जेल में बंद शातिर अपराधी एवं शूटर रूपेश त्यागी के साथ मिलकर रची थी। रूपेश त्यागी ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बागपत के दो शार्प शूटरों को सुपारी दी। दोनों शूटरों को सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी ने अपने भांजे अमित नेगी और बागपत निवासी अमित मखियाली के माध्यम से मोटरसाइकिल और पिस्टल उपलब्ध कराई। हत्याकांड से पूर्व भी वर्ष 2017 में ही हत्या को अंजाम देने के लिए शूटर कोटद्वार आए थे, लेकिन तब वकील सुशील रघुवंशी कोटद्वार से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें