फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं भाजपा पार्षद: मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। मेयर हेमलता नेगी ने वार्डों में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों को लेकर भाजपा पार्षदों द्वारा निगम में तालाबंदी करने पर रोष जताते हुए मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार ने बगैर सोचे समझे कोटद्वार भाबर की जनता पर नगर निगम थोप दिया, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह सभी पार्षदों का सम्मान करते हुए समान दृष्टि से देखती हैं, वह किसी भी प्रकार के भेदभाव में विश्वास नहीं रखती है।
विज्ञापन

मेयर हेमलता नेगी ने यहां जारी बयान में कहा कि पार्षदों को नवसृजित नगर निगम के विकास के लिए प्रदेश सरकार को भेजे गये प्रस्तावों के लिए धनराशि स्वीकृत करवाने की बात करनी चाहिए। कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने कोटद्वार भाबर के लोगों पर जबरदस्ती विकास प्राधिकरण थोप दिया है, पेयजल के हाहाकार मचा हुआ है, विद्युत कटौती की जा रही है, उक्त समस्याओं के समाधान के लिए पार्षदों को एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम के समग्र विकास के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने आंदोलन करने वाले पार्षदों को सलाह देते हुए कहा कि यदि वे नगर निगम के समग्र विकास करने का इरादा रखते हैं, तो उन्हें ट्रचिंग ग्राउंड के लिए जमीन देने संबंधी प्रस्ताव को राज्य सरकार से स्वीकृत करवाना चाहिए। सफाई कर्मियों की असमानता तो बोर्ड गठित होने से पहले ही क्षेत्रीय विघायक एवं प्रशासक के द्वारा की गई, जिसके लिए प्रदेश सरकार की व्यवस्थाएं जिम्मेदार है। कहा कि उन्होंने हर वार्ड में चालीस-चालीस लाइटें देने की व्यवस्था की है। चुनाव आचार संहिता हटते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें