फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकेवीएन में उत्साहपूर्वक मनाया गया फूलदेई पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन में फूलदेई पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गीत गाते हुए प्रत्येक कक्षा के द्वार में फूल डाले। इस मौके पर बच्चों को इस पर्व का महत्व बताया गया। एमकेवीएन पब्लिक स्कूल कण्वघाटी की शिक्षा निदेशक सिंधु कोठारी और एमकेवीएन इंटरनेशनल शिब्बूनगर के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुख और समृद्धि का प्रतीक यह लोक पर्व वसंत ऋतु के आगमन पर चैत्र माह के पहले दिन मनाया जाता है। उन्होंने अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए इस तरह के लोक पर्व में बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, उप निदेशक सोनम पंत कोठारी, सेंटर हेड बीना बलूनी, उप-प्रधानाचार्य विपिन जदली, विपिन सिंह रावत, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, कविता रावत, अमित मैंदोला, राखी नेगी, सपना रावत, शिखा रावत व अंजू रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें