फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले रेस और 50 मी. दौड़ में भरत सदन का आदित्य नेगी अव्वल

विज्ञापन
Relay race - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। एमकेवीएन कण्वघाटी में इंटर हाउस स्पोर्ट्स मीट जूनियर वर्ग में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान भरत सदन के आदित्य नेगी ने रिले रेस और 50 मी. दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बैंड पार्टी की धुन पर मार्च पास्ट की सलामी से हुआ। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मी. दौड़ में भरत सदन के आदित्य नेगी ने प्रथम, शकुंतला सदन के प्रियांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में बालक वर्ग से भरत सदन के आदित्य नेगी ने प्रथम व दुष्यंत सदन के हिमांशु ने द्वितीय और बालिक वर्ग में शकुंतला सदन की प्रीति ने प्रथम, दुष्यंत सदन की उर्वशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सैक रेस में बालक बर्ग से दुष्यंत सदन के सुमित, भरत सदन के तन्मय रावत और बालिका वर्ग में कण्व सदन की प्रज्ञा, दुष्यंत सदन की हिमानी और स्पून रेस में बालक वर्ग से शकुंतला सदन के आदर्श, सक्षम एवं बालिका वर्ग से कण्व सदन की भारती, भरत सदन की इशिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. हीट रेस में बालक वर्ग से कण्व सदन के मयंक, शकुंतला सदन के अमन और बालिका वर्ग से दुष्यंत सदन की इशिता, कण्व सदन की ऐंजल और 200 मी. में बालक वर्ग से कण्व सदन के आदित्य, भरत सदन के आदित्य राणा और बालिका वर्ग से भरत सदन के मानसी, शकुंतला सदन की महक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रकाश चंद्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल, सुविधा शेखर, विपिन जदली, कोच विपिन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें