फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, कानूनी ज्ञान और जागरूकता से बेटियां बनेंगी अपराजिता..

विज्ञापन
student - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाभियान के तहत भाबर क्षेत्र के जीआईसी जयदेवपुर में बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 छात्राओं समेत 209 लोगों ने नारी गरिमा का साझा संकल्प लेेते हुए महिला हिंसा को रोकने की शपथ ली। गोष्ठी में कोटद्वार के कोतवाल मनोज रतूड़ी ने छात्राओं को कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कानूूनी ज्ञान और जागरूकता से ही बेटियां अपराजिता बनेंगी। अगर बेटियों में आत्मविश्वास हो तो वे बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना कर सकती हैं। अभिभावकों को बेटियों की ताकत बनने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईसी जयदेवपुर में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कोटद्वार कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि समाज का बदला स्वरूप ही आपराधिक घटनाओं की वजह बन रहा है। ऐसे में बेटियों और महिलाओं को सतर्क और जागरूक होना होगा। बेटियां और महिलाओं को कानून की जानकारी होगी तो वे अपनी दिक्कतों से स्वयं निपट सकती हैं। अभिभावकों को अपनी बेटियों का अच्छा मित्र बनकर उनकी ताकत बनना होगा। परिवार से बेटियों को मुसीबतों से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने छात्राओं को कोतवाली कोटद्वार, क्षेत्रीय पुलिस चौकी के नंबर नोट करवाए। समाजसेवी गोविंद डंडरियाल ने कहा कि छात्राओं को घटनाओं को छिपाना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें अपने अभिभावकों और पुलिस को बताना चाहिए।
गोष्ठी में प्रधानाचार्य दीपक गौड़, शिक्षक एमएल वर्मा, राजीव शर्मा, सतीश चंद्र, मुनेश कुमार, जया कुकरेती, हरेंद्र सिंह नेगी, कुलदीप सिंह चौहान, दीपक लखेड़ा, किरण कुमार खर्कवाल, पंकज वर्मा, उमेश रावत, सुदर्शन कुमार व सुनील कुमार ने अमर उजाला के अपराजिता महाअभियान की सराहना की है। कार्यक्रम से जहां छात्राओं को कानून की जानकारी मिल रही है वहीं उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
विज्ञापन


छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए कानून की जानकारी जरूरी
कोटद्वार। महिला सशक्तीकरण और नारी उत्थान के लिए कार्यरत समाजसेवी कमला सती, रामप्यारी काला व पुष्पा नेगी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना होगा। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से कानूनी जानकारी देकर बेटियों को सुरक्षा देने का प्रयास सराहनीय है, जो बेटियों को आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा।

छात्राओं ने कोतवाल से ब्लैकमेलिंग पर पूछे सवाल
कोटद्वार। अपराजिता कार्यक्रम में जीआईसी जयदेवपुर की छात्राओं ने कोतवाल मनोज रतूड़ी से ब्लैकमेलिंग पर कई सवाल पूछे। कक्षा-10 की छात्रा प्रियंका जोशी ने कहा कि यदि कोई अराजकतत्व किसी छात्रा को किसी फोटो या वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करे और इंटरनेट पर फोटो और वीडियो डालने की धमकी दे तो उसे क्या करना चाहिए? जवाब में कोतवाल ने कहा कि छात्रा को सबसे अपने अभिभावकों और स्कूल टीचर को बताना चाहिए। इसके बाद पुलिस की मदद लेनी चाहिए। कहा कि छात्रा की सबसे अच्छी सहेली उसकी मां होती है। ऐसी घटनाएं अपनी मां या बड़ी दीदी से जरूर शेयर करें। शिकायत होने पर पुलिस छात्रा का नाम गुप्त रखेगी। यदि किसी अराज तत्व द्वारा छात्रा का लगातार पीछा किया जाता है तो वह अपने शिक्षक को भी बता सकती है। स्कूल मेेें लगे पुलिस ड्राप बॉक्स में अपनी शिकायत लिखकर डाल सकती हैं।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें