किशनपुर। डू समथिंग सोसायटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में वसंत पंचमी के मौके पर चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा को एमकेवीएन कण्वघाटी के प्रांगण में स्थापित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा।
रविवार को एमकेवीएन कण्वघाटी में सरस्वती वंदना एवं हवन के बाद मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि सर्वोदयी नेता मान सिंह रावत ने प्रतिमा का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बच्चों ने भगवान शंकर की स्तुति एवं तांडव नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर महर्षि कण्व एवं चक्रवर्ती सम्राट भरत पर आधारित नाटिका का मंचन किया।
इस मौके पर डू समथिंग सोसायटी के संस्थापक प्रकाश चंद कोठारी, अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, पार्षद राकेश बिष्ट, गीता नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, गौरव उनियाल, मंजुल डबराल, वीआर बलूनी, बलराम सिंह नेगी, डा. गणेश मणि, हीरा सिंह बिष्ट, अनिल बलूनी, मो. आसिफ, बीबी ध्यानी, सुनील कुमार शुक्ला व विजयपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शशि भूषण अमोली ने किया।
-फोटो